बॉलीवुड

'पठान' के बाद Siddharth Anand की मेगा-बजट में फिर भिड़ेंगे दो हीरो, 2025 में शूटिंग होगी शुरू

Siddharth Anand's Next is Mega-Budget Movie: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अपनी मेगा-बजट मूवी पर काम करना शुरू कर दिया है। सिद्धार्थ आनंद की नेक्स्ट मूवी में अब दो बड़े हीरोज की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Image

SIddharth Anand

Siddharth Anand's Next is Mega-Budget Movie: सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'बैंग-बैंग', 'वॉर' और 'पठान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर को बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर ट्रस्ट किया जाए तो सिद्धार्थ आनंद के पास इस समय एक साथ 7 प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर वो जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। बीते दिन खबरें आई थीं कि सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) अपने होम प्रोडक्शन मर्फ्लिक्स के बैनर तले एक मेगा-बजट मूवी बनाने जा रहे हैं। अब सिद्धार्थ आनंद की नेक्स्ट को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसमें में भी 'पठान' की तरह दो हीरो ऑनस्क्रीन भिड़ते हुए नजर आएंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद ने इस मेगा-बजट मूवी पर काम करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि ये फिल्म साल 2025 में शुरू कर दी जाएगी। सिद्धार्थ आनंद एक्शन मूवीज का निर्देशन कर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वो इस समय अपने निर्देशन के जरिए नए फॉर्मेट को एक्स्प्लोर करने के लिए बेताब हैं। कई मूवीज का निर्देशन करने के बाद अब सिद्धार्थ आनंद की नेक्स्ट में एक बार फिर दो हीरोज की टक्कर ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी। अब यह हीरो कौन होंगे? इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद के पास इस समय शाहरुख खान और सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान', 'पठान 2' और 'किंग' सहित 7 फिल्में हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ के पास ऋतिक रोशन की कृष 4 भी है। आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मूवी 'फाइटर' को डायरेक्ट किया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article