सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल अक्सर डिनर डेट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट होता है। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी कंफर्म नहीं किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नव्या और सिद्धांत का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया और अच्छे दोस्त बनकर रहने का फैसला किया है। साल 2022 में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।
Siddhant chaturvedi-Navya Naveli (credit Pic: Instagram)
नव्या और सिद्धांत ने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। फैंस ने ऐसा नोटिस किया है कि दोनों अब पहले की तरह नजर नहीं आते हैं। साल 2022 में जब नव्या और सिद्दांत ऋषिकेस में साथ में स्पॉट हुए थे। उस दौरान नव्या ने अपनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि नव्या और सिद्धांत की फोटो के बीच फैंस ने कनेक्शन ढूंढ ही लिया था। नए साल पर भी सिद्धांत ने स्पेशल पर्सन के लिए स्पेशल नोट लिखा था।
2 साल बाद अलग हुए नव्या-सिद्धांत
एक्टर के इस नोट पर नव्या ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी बनाई थी। लेकिन बाद में डिलीट कर दिया था। नव्या और सिद्धांत ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क 2 में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।
