बॉलीवुड

Kamal Hasan के जन्मदिन पर श्रुति हासन ने लुटाया पापा पर प्यार, बचपन की तस्वीरें साझा कर बताया सबसे बेस्ट

Shruti Haasan Wishes Kamal Haasan: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने पिता कमल हासन के जन्मदिन पर बेहद प्यार तोहफा दिया है। हसीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति और पिता कमल हासन की बचपन से लेकर अब तक की सारी यादें संजोई हुई है।

Image

Shruti Haasan Wishes Father Kamal Haasan

Shruti Haasan Wishes Kamal Haasan: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार और फिल्म निर्माता कमल हासन ( Kamal Haasan) आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस शुभ दिन के अवसर पर स्टार के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ( Shruti Haasan) ने भी अपने पिता को बेहद खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस ने पिता के साथ बिताए हर पल की याद को एक वीडियो में समेट दिया है और पापा को विश करने के लिए प्यार कैप्शन भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने पिता कमल हासन के जन्मदिन पर बेहद प्यार तोहफा दिया है। हसीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में श्रुति और पिता कमल हासन की बचपन से लेकर अब तक की सारी यादें संजोई हुई है। इस विडियो में कमल हासन के बचपन की भी एक तस्वीर है साथ ही बाप बेटी एक-दूसरे के साथ कैसे रहते थे इसकी झलकियां भी दिखाई गई है। यह शेयर करते हुए हसीना ने लिखा है मेरे प्यारे अप्पा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!!!!! आप प्यार और विचारों से भरे एक दुर्लभ दिल और दिमाग हैं जिसे आप दुनिया के साथ इतनी उदारता से साझा करते हैं। आप सर्वश्रेष्ठ गायन, नृत्य, कविता लेखन और पागल दोस्त और पिता की तरह हंसी-मजाक करने वाले व्यक्ति हैं जिसे कोई भी लड़की मांग सकती है। आप मेरे जीवन को प्रेरणा से भर देते हैं और मैं कामना करती हूं कि आपका यह वर्ष अब तक का सबसे अच्छा हो और आप अपने दुर्लभ प्रकार के शानदार जादू को हम सभी के साथ साझा करते रहें। आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा, आप वास्तव में उन सभी चीजों में ओजी रॉक स्टार हैं जिन्हें आप बहुत अच्छे से करते हैं!!

बता दें कि कमल हासन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ में नजर आने वाले हैं। आज जन्मदिन के मौके पर फिल्म से पहला पोस्टर जारी हुआ है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article