बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम शोहरत के लिए यूज कर रही है भाभी श्रीमा राय? ट्रोल्स को मिला मुंहतोड़ जवाब

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रोल हो रही हैं। लोगों का मानना है कि वो अपनी ननद ऐश का नाम फेम के लिए उपयोग कर रही हैं। श्रीमा ने ट्रोल्स के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि वो ऐसा क्यों करेंगी क्योंकि उन्होंने अब तक जो पहचान बनाई है, वो अपने दम पर बनाई है।

Image

Aish Srija

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) इन दिनों खबरों में छायी हुई हैं। श्रीमा राय को ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो अपनी ननद का नाम फेम के लिए यूज कर रही हैं। श्रीमा एक वक्त जानी-मानी मॉडल रह चुकी हैं और अब सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाती हैं। ऐश के फैंस आरोप लगा रहे हैं कि श्रीमा ज्यादा से ज्यादा फेम पाने के लिए ऐश के साथ लड़ाई का नाटक कर रही हैं ताकि वो न्यूज में आ जाएं और उनकी फॉलोइंग बढ़ जाए। कई दिनों से लग रहे ऐसे आरोपों पर श्रीमा राय ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि वो सोशल मीडिया पर जहां तक पहुंची हैं, वो सफर उन्होंने अकेले ही तय किया है। ऐसे में एक मुकाम पर पहुंचने के बाद ऐश के नाम की मदद लेने की वो क्यों सोचेंगी?

श्रीमा राय (Shrima Rai Aishwarya Rai Bachchan fight) ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर लम्बा चौड़ा पोस्ट किया है। श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'फैक्ट यह है कि मेरा जन्मदिन 21 नवम्बर को था और लोगों ने हमेशा की तरह फूल भेजे थे। मैं सभी को धन्यवाद कहा। मेरे ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले मैं वेल्थ मैनेजमेंट करती थी। इसके साथ-साथ मैं ग्लैडरैक्स मिस इंडिया 2099 भी रही। साल 2017 के बाद मैंने ब्लॉगिंग शुरू की थी। मैंने कभी भी किसी का नाम यूज नहीं किया। मैं ये बातें इसलिए कह रही हूं क्योंकि ये सारे फैक्ट्स हैं।'

'मैंने एक क्रिएटर के रूप में अपना करियर अकेले बनाया है। अगर कोई मुझ पर झूठे आरोप लगाता है तो मैं इसे उसकी कमजोर मानसिक स्थिति बोलूंगी। मैं अपने पति और सास का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है। एक मां के तौर पर मैं कहना चाहती हूं कि मैंने सारे सवालों के जवाब दे दिए हैं। अब कृप्या मेरे नाम के साथ किसी प्रकार का विवाद न जोड़ें।'

Shrima Rai

Shrima Rai

श्रीमा राय ने इस पोस्ट के साथ ट्रोल्स के सारे सवालों के जवाब दे डाले हैं। श्रीमा ने कोशिश की है कि अब उनके ऊपर किसी प्रकार के आरोप न लगें और लोग उनकी पर्सनल लाइफ से दूर ही रहें। पोस्ट में उन्होंने ऐश का नाम एक बार भी यूज नहीं किया है और न ही ऐश संग अपनी लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि लोग श्रीमा के इस पोस्ट को कैसे लते हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article