'Stree 2' की अपार सफलता पर Shraddha Kapoor ने की दिल खोलकर बात, बोलीं 'मैं आज भी विश्वास...'

Shraddha Kapoor on Stree 2 Success: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म की जबरदस्त सफलता पर अब श्रद्धा कपूर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसी फिल्म का हिस्सा होने के लिए वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं।

Shraddha Kapoor on Stree 2 Success: साल 2024 में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस ने 'स्त्री 2' की जमकर तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने खूब धमाल मचाया था। 'स्त्री 2' की धांसू सक्सेस पर अब श्रद्धा कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Shraddha Kapoor on Stree 2 Success

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे वह करने का मौका मिला। एक एक्ट्रेस होने के नाते इस तरह का रोल करना मुझे पसंद भी है। ऐसा करते हुए दर्शकों का प्यार पाना बहुत कीमती है।' श्रद्धा कपूर यहां तक कहा कि इस तरह की ब्लॉकबस्टर देने के बाद उन्हें फेलियर से डर नहीं लगता है। 14 सालों के फिल्मी करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 627 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

End of Feed