बॉलीवुड

Shraddha Kapoor का होटल से चोरी हुआ कीमती सामान, एक्ट्रेस ने कहा-'प्रोफेशनल चोर थे वो'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने महज 2 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर किया है। इसी बीच एक्ट्रेस का होटल से कीमती सामान चोरी हो गया है।

Image

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने महज 2 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर किया है। इस फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस का होटल से कीमती सामान चोरी हो गया है। आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर का क्या सामान चोरी हुआ और उसे किसने चोरी किया।

मिस मालिनी से बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने बताया कि पहले दिन कुछ बंदर बिना बताए उनके होटल के कमरे में घुस आए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने साथ अपना पसंदीदा स्नैक भाकरवाड़ी भी ले गईं थी। चेक-इन करने के बाद उन्होंने स्नैक्स के लिए एक कोना बनाया। उन्हें लगा कि कॉर्नर से उसे कोई नहीं उठाएगा, लेकिन एक्ट्रेस की ये सोच गलत हो गई और एक बंदर का जोड़ा उनके रूम में घुस गया और उनका 'भाकरवाड़ी' का बड़ा सा बैग उठाकर ले गया।

प्रोफेशनल चोरों की तरह लग रहे थे

इससे पहले कि वह श्रद्धा कपूर कुछ कर पातीं बंदर वहां से चले गए। श्रद्धा कपूर ने कहा कि वे प्रोफेशनल चोरों की तरह लग रहे थे जो उनके कमरे में घुसे और स्नैक्स का भारी बैग आसानी से ले गए। उन्होंने कहा, "स्त्री 2 और बंदरों का सामना वहां हो गया।"

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में अभी तक 135.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 का शनिवार को 44 करोड़ रुपये का कलेक्श हुआ। वही शुक्रवार को स्त्री 2 ने 31.4 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन दर्ज किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article