Stree 2: अब दिखेगा 'सरकटे का आतंक', इस दिन सिनेमाघरों में दोबारा लौटेगी स्त्री, डर से कांप जाएंगे दर्शक

Stree 2: फैंस का इंतज़ार खत्म करते हुए मेकर्स ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'स्त्री पार्ट 2' की कुछ झलक दिखाते हुए फिल्म रिलीज की अनाउन्स्मेंट की है। आइए जानते हैं किस दिन रिलीज होगी स्त्री पार्ट 2

Stree 2: श्रद्धा कपूर ( shraddha kapoor ) और राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) स्टार मूवी 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह हॉरर कॉमेडी मूवी दर्शकों के बीच छा गई थी। फ़िल्म को फैंस का इतना प्यार मिला था कि फैंस स्त्री के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ( Shraddha kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'स्त्री पार्ट 2' की कुछ झलक दिखाते हुए फिल्म रिलीज की अनाउन्स्मेंट की है। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की जानकारी देते हुए मूवी की एक क्लिप भी शेयर की है।

Stree 2

क्लिप शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा है ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक!, स्त्री 2 की शूटिंग शुरू! आ रही है वो August 2024 फिल्म की यह वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार फ़िल्म में सरकटे का खौफ दिखाया जाएगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार स्त्री का आतंक दोगुना होगा।

End of Feed