खत्म हुआ Stree 2 का इंतजार, इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर- राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर

Stree 2 Trailer: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर को दर्शकों को लोगों ने खूब पसंद किया था। आइए जानते हैं इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर किस दिन होगा रिलीज।

Stree 2 Trailer: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का टीजर शेयर किया था। टीजर को दर्शको का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Bannerji), पकंज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होगा। इसी के साथ रिपोर्ट में कहा गया है फिल्म के ट्रेलर को बेड न्यूज के साथ अटैच किया जाएगा। ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री 2 अगले महीने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed