Shraddha Kapoor on Proposing Bollywood Actor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में बड़े परदे पर रिलीज हुई है जो ताबड़तोड़ कमाई कर रिकार्ड तोड़ रही है। स्त्री 2 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आज भी 19 अगस्त को सारे सिनेमाघर फिल्म के चलते भरे हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बचपन से जुड़ा एक ऐसा खुलसा किया जो काफी शाकींग हैं। एक्ट्रेस ने बताया की उन्होंने बचपन में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर को प्रोपॉज किया था लेकिन उन्हे रीजेक्शन झेलना पड़ा।
एक इंटरव्यू में स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने बताया की बचपन में उन्होंने वरुण धवन (Varun Dhawan) को प्रोपॉज किया था। एक्ट्रेस बताती हैं कि हम हमारे डैड्स के शूट पर गए थे। मुझे बचपन में वरुण पे छोटा सा क्रश था।”हम पहाड़ की चोटी पर चले गए, वहां पर खेलते-खेलते गए। मैंने बोला, 'मैं एक बात बोलूंगी वरुण, मैं उल्टा बोलूंगी तो आप उसका मतलब समझ जाना।' मैंने बोला, 'यू लव आई।' उसने बोला, 'मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं।' और वो भाग के चला गया।' यह सुन सभी हैरान रह गए असल जिंदगी में अब दोनों इंडस्ट्री के बेस्टफरेंड हैं।
यह खुलासा सभी के लिए काफी ज्यादा शाकींग और मजाक भी था। बात दें वरुण और श्रद्धा की ऑनस्क्रीन जोड़ी सभी को काफी ज्यादा पसंद है फिल्म स्ट्रीट डांसर और ऐबीसीडी 2 में साथ काम कर चुके हैं। जानकारी के लिए बात दें स्त्री 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार कमाई कर चुकी है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
