क्या नॉर्थ ...क्या साउथ... Shraddha Kapoor ने क्यों कही Kalki 2898 ad के लिए ये लाइन, बिग बी के सामने सबको बताया फुस्स

Shraddha Kapoor Praises Kalki 2898 AD: पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि- क्या नॉर्थ, क्या साउथ, क्या ईस्ट, क्या वेस्ट ... पूरा सिनेमा एक तरफ। इसके आगे भी उन्होंने बहुत कुछ लिखा आइए आपको दिखाते हैं ये पोस्ट

Shraddha Kapoor Praises Kalki 2898 AD: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) ने हाल ही में कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा ने ये फिल्म देख ली है। श्रद्धा कपूर जो प्रभास ( Prabhas) के साथ काम कर चुकी हैं उन्होंने अपने को स्टार की इस फिल्म की खूब तारीफ की। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि- क्या नॉर्थ, क्या साउथ, क्या ईस्ट, क्या वेस्ट ... पूरा सिनेमा एक तरफ। इसके आगे भी उन्होंने बहुत कुछ लिखा आइए आपको दिखाते हैं ये पोस्ट

Shraddha Kapoor Praises Kalki 2898 AD

अभिनेत्री ने कल रात इंस्टाग्राम पर दो स्लाइड साझा की और इसमें कल्कि अभिनेता अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) की तारीफ की।उन्होंने पोस्ट की शुरुआत में लिखा- "क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूर्व, क्या पश्चिम। सारा सिनेमा एक तरफ,"। अगली स्लाइड में, अभिनेत्री ने कल्कि 2898 AD में अश्वत्थामा के रूप में बिग बी की एक तस्वीर साझा की और उन्होंने लिखा "अमिताभ बच्चन एक तरफ।"

End of Feed