कथित बॉयफ्रेंड Rahul Mody के साथ नए प्रोजेक्ट के लिए Shraddha Kapoor ने मिलाया हाथ, शुरू हुई तैयारियां

Shraddha Kapoor's Next With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोडी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार श्रद्धा कपूर ने अब बॉयफ्रेंड राहुल के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस प्रोजेक्ट को श्रद्धा प्रोड्यूस करती दिखेंगी।

Shraddha Kapoor's Next With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर खबरें हैं कि वो लंबे समय से फेमस राइटर राहुल मोडी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं। श्रद्धा और राहुल को कई मौकों पर साथ में देखा गया है लेकिन अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को खुद से पब्लिक नहीं किया है। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर के गले में 'R' नाम का पेंडेंट देखा गया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि श्रद्धा कपूर ने राहुल ने नाम का पेंडेंट पहना है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अब श्रद्धा कपूर को बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के नेक्स्ट प्रोजेक्ट में देखा जाएगा।

Rahul Mody and Shraddha Kapoor

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर अब प्रोड्यूसर बनने की प्लानिंग में हैं और उन्होंने बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के साथ नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर से श्रद्धा कपूर और राहुल मोडी के फैन्स काफी खुश हैं। मिडडे से जुड़े सूत्र ने बताया, 'इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। श्रद्धा कपूर को भी सेंट्रल आईडिया पसंद आया है। एक्ट्रेस राहुल के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रही हैं।'

End of Feed