Shraddha Kapoor's Next With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लेकर खबरें हैं कि वो लंबे समय से फेमस राइटर राहुल मोडी (Rahul Mody) को डेट कर रही हैं। श्रद्धा और राहुल को कई मौकों पर साथ में देखा गया है लेकिन अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को खुद से पब्लिक नहीं किया है। कुछ दिनों पहले श्रद्धा कपूर के गले में 'R' नाम का पेंडेंट देखा गया था। इसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि श्रद्धा कपूर ने राहुल ने नाम का पेंडेंट पहना है। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अब श्रद्धा कपूर को बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के नेक्स्ट प्रोजेक्ट में देखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर अब प्रोड्यूसर बनने की प्लानिंग में हैं और उन्होंने बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के साथ नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर से श्रद्धा कपूर और राहुल मोडी के फैन्स काफी खुश हैं। मिडडे से जुड़े सूत्र ने बताया, 'इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। श्रद्धा कपूर को भी सेंट्रल आईडिया पसंद आया है। एक्ट्रेस राहुल के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रही हैं।'
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इस समय अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव को लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म में वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। यह फिल्म अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही है।
