श्रद्धा कपूर के हाथ लगी तुम्बाड फेम राही अनिल बर्वे की 100 करोड़ी मूवी!! एकता कपूर लगाएंगी पैसा

Shraddha got Tumbbad director's Movie: फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) के बाद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन गई हैं। बड़े-बड़े निर्माता और डायरेक्टर उनके साथ हाथ मिला रहे हैं। ताजा खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने तुम्बाड डायरेक्टर राही अनिल बर्वे (Rahi Anil Barve) की अगली फिल्म साइन की है, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी।

Shraddha got Tumbbad director's Movie: श्रद्धा कपूर ने डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड धराशायी कर डाले थे। इस फिल्म ने श्रद्धा कपूर की सालों की मेहनत सफल बनाई और उन्हें इंडस्ट्री की ए-लिस्ट हसीनाओं की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया। स्त्री 2 के बाद से लगातार बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और निर्माता उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं लेकिन वो सोच-समझकर फिल्में साइन कर रही हैं। श्रद्धा कपूर हर फिल्म के साथ दर्शकों को कुछ नया देना चाहती हैं, जिस कारण वो काफी सूझ-बूझ के साथ फिल्मों को हरी झंडी दिखा रही हैं। अगर ताजा खबर की मानें तो श्रद्धा कपूर ने तुम्बाड डायरेक्टर राही अनिल वर्बे की नई फिल्म साइन की है, जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी।

Shraddha Kapoor-Rahi Anil

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को बताया है, 'श्रद्धा कपूर इन दिनों एकता कपूर के साथ कई सारी फिल्मों को लेकर बात कर रही हैं। इनमें से एक राही अनिल वर्बे की हाई कॉन्सेप्ट मूवी है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और श्रद्धा कपूर को ये काफी पसंद भी आई है। श्रद्धा कपूर ने राही की फिल्म को हरी झंडी दे दी है।'

End of Feed