बॉलीवुड

Ajay Devgn B'day: अजय देवगन को बर्थडे पर पड़ा पत्नी काजोल से ताना, बोलीं 'मुझसे बूढ़े होने...'

Kajol wished Ajay HBD: अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn Birthday) बुधवार (2 अप्रैल) के दिन अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। फैंस के साथ-साथ अजय देवगन की पत्नी काजोल (Kajol) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

Image

Kajol Wishing Ajay HBD

Kajol wished Ajay HBD: बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) बुधवार के दिन 56 साल के हो गए हैं। अजय देवगन ने सालों की मेहनत के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है, जिस कारण बर्थडे के मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। अजय देवगन के फैंस उनकी लम्बी उम्र की कामनाएं कर रहे हैं और उन्हें एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाने के लिए अग्रिम बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn Birthday) के बर्थडे पर उनकी पत्नी कालोज ने भी बधाई दी है और इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कालोज ने अजय देवगन की टांग खींची है, जो अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कालोज ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अजय की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है, 'वैसे तो दुनिया के सबसे कूल इंसान अगस्त में पैदा होते हैं लेकिन फिर भी हम तुम्हें बर्थडे की बधाई देने में कतराएंगे नहीं। थैंक यू मेरे से हमेशा बड़े रहने के लिए...।' काजोल हमेशा से ही अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं और एक दफा फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि अजय को उनका अंदाज क्यों पसंद है।

बताते चलें कि अजय देवगन और काजोल (Kajol) की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात के दौरान अजय को काजोल बिल्कुल पसंद नहीं आई थीं लेकिन जैसे-जैसे इन दोनों ने साथ में काम करना शुरू किया, इन्हें प्यार होता चला गया। 90 के दशक में अजय का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ता था लेकिन काजोल को डेट करने के बाद उन्होंने किसी हसीना को पलटकर नहीं देखा। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अजय ने काजोल के साथ शादी कर ली और अब दोनों को दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article