Rahul Mody संग रिश्ते को Shraddha Kapoor ने किया कन्फर्म !! शादी की प्लानिंग पर कही ये बात

Shraddha Kapoor confirmed Her relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने शादी करने को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं।

Shraddha Kapoor confirmed Her relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। 15 अगस्त के दिन श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई थी। लगभग 2 महीने बाद भी इस मूवी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ श्रद्धा कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ में हमेशा से ही बैलेंस बनाए रखा है। इस बार जो श्रद्धा कपूर सुर्खियां बटोर रही हैं वो अपने पर्सनल लाइफ की वजह से है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो सिंगल नहीं हैं।

Shraddha Kapoor on Relationship

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों की साथ में कई फोटोज इंटरनेट पर मौजूद हैं। श्रद्धा और राहुल को कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया है। हालांकि इस कपल ने कभी भी पब्लिक में आकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने कहा कि वह रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताना, मूवी देखना, डिनर पर जाना और भी कई चीजें करना अच्छा लगता है।

End of Feed