ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर! मोहित सूरी ने बनाया सुपरहिट प्लान
Shraddha Kapoor and Aditya Roy Kapoor Movie: बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फिल्म आशिकी 2 में काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद दोनों स्टार्स एक साथ रिलेशनशिप में भी थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि ब्रेकअप के बाद वह दोबारा साथ में मूवी करने वाले हैं।
Aditya roy kapoor and Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor and Aditya Roy Kapoor Movie: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की है। दोनों को फिल्म आशिकी 2 (Ashiqui 2) में उनकी केमिस्ट्री की वजह से काफी पसंद किया गया था। आदित्य और श्रद्धा ने स्क्रीन पर धूम मचा दी है और फैंस अब दोनों की ऑनस्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हमारे सहयोगी फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य और श्रद्धा अब डायरेक्टर मोहित सूरी की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा
एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे आदित्य और श्रद्धा
ऐसा माना जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। फिल्मफेयर को एक सोर्स ने बताया, 'प्रोजेक्ट को फाइनल करने पर काम किया जा रहा है, आदित्य और श्रद्धा भी डेट्स को फाइनल करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मोहित और उनकी क्रिएटिव टीम कहानी और स्टोरीलाइन पर काम कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में ही फिल्म की ऑफिशियल घोषणा की जा सकती है।
पिछले साल आदित्य और श्रद्धा कई मौकों पर फिर से एक साथ भी नजर आए थे। सबसे पहले सितंबर 2024 में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद अक्टूबर 2024 में, श्रद्धा की आदित्य रॉय कपूर के हमशक्ल के साथ मुलाकात और तस्वीरें फिर से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। इस वजह से अब दोनों की इस फिल्म को लेकर भी फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें
Anupama की गिरती TRP से उड़ गई है रूपाली गांगुली और प्रोड्यूसर राजन शाही की नींद? अब इस एक्टर ने बताया सच
सैफ अली खान को कल मिल जाएगी छुट्टी, परिवार ने अस्पताल से की कोई भी डिटेल शेयर न करने की गुजारिश
Azaad Box Office Collection Day 2: रफ्तार पकड़ने से पहले ही थम गई राशा ठडानी की फिल्म, दूसरे दिन भी नहीं बनी बात
YRKKH Spoiler 19 January: घुटनों पर बैठ चारु से दिल की बात कहेगा अभीर, अरमान और अभिरा होंगे जुदा
Emergency Box Office Collection Day 2: कंगना रनौत की इमरजेंसी ने मारी उछाल, दूसरे दिन मेकर्स ने ली राहत भरी सांस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited