बॉलीवुड

Sholay Special Screening: थिएटर में गूंजेगी गब्बर सिंह की दहाड़, इस तारीख को 'शोले' की स्पेशल स्क्रीनिंग

Sholay Special Screening: मशहूर फिल्मकार रमेश सिप्पी की सदाबहार फिल्म 'शोले' को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) के 25वें संस्करण में स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया जाएगा। 2025 में धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म रिलीज के 50 साल पूरे कर लेगी।जिसके तहत शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

Image

Sholay Special Screening

Sholay Special Screening: गब्बर सिंह की शोले की जल्द ही स्पेशल स्क्रीनिंग होने वाली है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी का मौहाल है। मशहूर फिल्मकार रमेश सिप्पी की सदाबहार फिल्म 'शोले' को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) के 25वें संस्करण में स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखाया जाएगा। इस दौरान सिनेमा प्रेमियों की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

आइफा के आयोजकों ने फिल्म के 50 साल पूरे होने पर जयपुर के प्रसिद्ध राज मंदिर सिनेमा में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने का फैसला किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन , धर्मेंद्र, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे सितारे नजर आए थे। आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स ने कहा, "आईफा 2025 केवल एक उत्सव नहीं है। यह समय के माध्यम से एक यात्रा है, जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध राज मंदिर में 'शोले' के 50 साल पूरे होने का सम्मान किया जाएगा। हम आईफा की सिल्वर जुबली भी मना रहे हैं। इसने पीढ़ियों से दिलों को छुआ है, यादों और सिनेमा के जादू का जश्न मनाया है।"

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, जया बच्चन, हेमा मालिनी और अमजद खान जैसे सितारों ने कमाल की एक्टिंग थी। आज भी इस फिल्म को देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी रामगढ़ गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) कुख्यात डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) को गिराने की साजिश रचता है और दो छोटे अपराधियों जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) की मदद लेता है। IIFA 2025 का आयोजन जयपुर में 8 मार्च से 9 मार्च तक किया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे । इसका प्रसारण 14 मार्च को टीवी पर होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article