बॉलीवुड

Shilpa Shetty Kundra को महाराष्ट्र सरकार ने दिया "चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड 2023", खुशी में झूमी अदाकारा

Shilpa Shetty Kundra Honoured Champions of change 2023 : हाल ही में शिल्पा शेट्टी को महाराष्ट्र सरकार ने 'चॅम्पियन्स ऑफ चेंज 2023'( Champions of Change 2023 ) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद एक्ट्रेस की चर्चा हर जगह हो रही है, वहीं खुद शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है

Image

Shilpa Shetty Kundra Honoured Champions of change 2023

Shilpa Shetty Kundra Honoured Champions of change 2023 : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा( Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों अपनी वेब सीरीज "इंडियन पुलिस फोर्स"( Indian Police Force) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अदाकारा की कलाकारी को हर जगह सराहना मिल रही है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को महाराष्ट्र सरकार ने 'चॅम्पियन्स ऑफ चेंज 2023'( Champions of Change 2023 ) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद एक्ट्रेस की चर्चा हर जगह हो रही है, वहीं खुद शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

जस्टिस केजी बालाकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने शिल्पा शेट्टी को यह पुरस्कार दिया। अभिनेत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुरस्कार लेते हुए तस्वीरे साझा की हैं। शिल्पा को हरे रंग की साड़ी में मेडल लेते हुए नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने पुरस्कार मिलने की खुशी में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा है-" माननीय न्यायमूर्ति के.जी. द्वारा 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। बालकृष्ण और महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा जी। एक गौरवशाली भारतीय के रूप में, मुझे अपने काम पर बहुत गर्व है और मैं विनम्र महसूस करती हूं कि मैं किसी के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मनोरंजन या जागरूकता के माध्यम से एक छोटे, सकारात्मक तरीके से उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकती हूं। स्वीकृति के लिए धन्यवाद, नंदन झा । यह प्यार और सराहना ही है जो मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article