Raj Kundra Pornography case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते कई सालों से चर्चा में बने हुए हैं। साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी समेत पूरे परिवार की इससे काफी ज्यादा बदनामी हुई थी। अभी तक इस केस के चलते राज कुंद्रा और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। अब खबर सामने आ रही है कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस पर फिल्म बनने वाली है, इससे भी ज्यादा एक्साइट करने वाली बात यह है कि इस फिल्म में राज कुंद्रा ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस सूचना की कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल हमारे पास नहीं है। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था। अब इस केस को दो साल पूरे हो गए हैं। अगर इस फिल्म में राज कुंद्रा लीड रोल में नजर आते हैं तो ये उनका एक्टिंग डेब्यू भी साबित होने वाला है।
Raj Kundra Pornography Case
यह भी पढ़ें- Bawaal Celebs Review: सेलेब्स ने की जान्हवी कपूर और वरुण धवन की एक्टिंग की तारीफ, कही ये बात
क्या राज कुंद्रा की इमेज सुधारेगी फिल्म?
इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस यूजर ने लिखा, 'सब लोगों को पता है कि यह फिल्म भी राज कुंद्रा की इमेज साफ करने के लिए बनाई जा रही है।' फिल्म की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई हैं। हालांकि ये खबर फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली है।
