ग्रैंड शादी से कम नहीं थी Shilpa Shetty की बेटी की बर्थडे पार्टी, देखें इनसाइड वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 11:45 AM IST

shilpa shetty share daughter birthday party inside video: अब समिशा शेट्टी की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो मां शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है जिसमें इस ग्रैंड पार्टी की झलक दिखाई दे रही है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी। इसकी झलक वीडियो में साफ दिख रही है।

shilpa shetty daughter birthday party video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समिशा 3 साल की हो गई हैं। इस मौके पर कपल ने एक बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे। शिल्पा शेट्टी की बेटी की बर्थडे पार्टी काफी शानदार रही और इसमें कई सेलेब्स अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को लेकर आए थे। शनिवार की शाम ढेरों स्टारकिड्स को एकसाथ स्पॉट किया गया था। अब समिशा शेट्टी की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो मां शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है जिसमें इस ग्रैंड पार्टी की झलक दिखाई दे रही है।

shilpa shetty daughter birthday party

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बेटी के लिए बेहद शानदार पार्टी रखी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- 'जब आपकी 3 साल की बेटी के लिए पहली बार जन्मदिन की पार्टी होती है(नो थैंक्स टू कोविड) तो यह एक मिनी शादी बन जाती है। जब ऐसा होता है तो आपको मदद की ज़रूरत होती है! बहुत बहुत धन्यवाद दीपाली और रोसदा सब कुछ के लिए योजना बनाने और मेरे जीवन को आसान बनाने के लिए!' वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि पार्टी में डांस, गेम जोन, फोटोशूट और प्ले गेम काफी कुछ एक्ट्रेस ने अरेंज किया था।

End of Feed