Shilpa Shetty Marriage Anniversary: शादी को हुए 14 साल, Shilpa Shetty ने अपने कुकी को इस अंदाज में दी सालगिरह की बधाई

Shilpa Shetty Marriage Anniversary: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति राज कुंद्रा को बेहद प्यारे अंदाज में सालगिरह की बधाई दी है। अपनी शादी के 14 साल पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी ने कई सारे फोटो की एक वीडियो बनाई है और इसे शेयर किया है।

Shilpa Shetty Marriage Anniversary: बॉलीवुड क्वीन शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) की शादी को आज पूरे 14 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने 14 साल पहले 22 नवंबर 2009 को पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra) संग फेरे लिए थे। दोनों की शादी की चर्चा बॉलीवुड में खूब हुई थी। आज अपनी सालगिरह के मौके पर एक्ट्रेस ने पति के साथ एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है और सालगिरह की बधाई दी है। दोनों इस वीडियो में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।

Shilpa Shetty Marriage Anniversary

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति राज कुंद्रा को बेहद प्यारे अंदाज में सालगिरह की बधाई दी है। अपनी शादी के 14 साल पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी ने कई सारे फोटो की एक वीडियो बनाई है और इसे शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा और राज की अनसीन तस्वीरें हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि 14 साल मेरे प्यार, लव यू माय कूकी....तुम मेरा घर हो। फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दे रहे हैं। एक फैन ने शिल्पा की तारीफ करते हुए लिखा है कि जब लोग छोटी सी गलती पर डिवोर्स ले लेते हैं, वहाँ आपने अपने पति का साथ दिया है। आप दोनों की जोड़ी कमाल की है।

End of Feed