Sherlyn Chopra Slams Salman Khan: शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) पिछले कुछ समय से लगातार अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री को लेकर सलमान खान को ट्रोल करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट राखी सावंत (Rakhi Sawant) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। एक्ट्रेस की शिकायत की वजह से राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया था। राखी से पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की थी। एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान (Salman Khan) को लेकर विवादित बयान दिया है।
जब से साजिद खान बिग बॉस में गए थे, तब से उन्हें मी टू कैंपेन की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर साजिद खान को बिग बॉस के दामाद का टैग दिया था। शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान के खिलाफ मोर्चा खोला था। एक्ट्रेस का कहना था कि साजिद खान को फराह खान और सलमान की दोस्ती की वजह से बिग बॉस में एंट्री मिली थी।
शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान से लिया पंगा
एक्ट्रेस ने सलमान खान से सवाल पूछा है कि क्या महिलाओं के लिए खड़ा होना दोस्ती से ज्यादा जरूरी है। शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान की चुप्पी पर सवाल उठाया है। koimoi.com की रिपोर्ट के अनुसार, साजिद खान को सेलिब्रिटी के तौर पर दिखाया जा रहा शो पर और सब लोग खामोश है।
साजिद खान एक बार फिर वीकेंड का वार पर घर में एंट्री ले सकते हैं। उनके साथ अब्दू रोजिक भी होंगे। घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार कौन होस्ट करेगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आपको बताते चलें कि जब शर्लिन चोपड़ा ने साजिद पर बिग बॉस में जाने पर मी टू का आरोप लगाया था तब राखी सावंत ने कहा था कि तो क्या वो भूखा मर जाए। उसे काम करने की जरूरत नहीं है। राखी और शर्लिन के बीच अक्सर कैट फाइट देखने को मिलती है।
