Shehzada Box Office Day 7: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म शहजादा बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिससे दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें थीं। फिल्म शहजादा दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी, जिस कारण यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब नहीं रही है। फिल्म शहजादा (Shehzada) की ओपनिंग बहुत ही निराशाजनक थी और इसका पहले हफ्ते का कारोबार उम्मीद के काफी कम है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन की शहजादा ने पहले हफ्ते में केवल 26 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कार्तिक आर्यन को लोकप्रियता भी नहीं आई शहजादा के काम
फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कलाकार कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता चरम पर थी। हर किसी को उम्मीद थी कि कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता का फायदा शहजादा को मिलेगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। फिल्म शहाजादा बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी क्योंकि दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। फिल्म शहजादा की पहले हफ्ते की कमाई बता रही है कि इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस 35 करोड़ के पार भी नहीं जा पाएगा।
कहां हुई शहजादा के मेकर्स से गलती
फिल्म शहजादा के मेकर्स ने ऐलान किया था कि वो अपनी मूवी को वैलेंटाइन वीक में रिलीज करेंगे लेकिन पठान की वजह से उन्होंने इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दी। फिल्म की रिलीज डेट में किया गया अचानक बदलाव इसके खिलाफ चला गया और मूवी को लेकर दर्शकों में बना उत्साह खत्म हो गया। फिल्म शहजादा युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई थी, जो वैलेंटाइन वीक में इसे देखना चाहते थे। फिल्म की रिलीज डेट बदले जाने से दर्शकों का उत्साह खत्म हो गया और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी।
