Shehnaaz Gill on Dating Raghav Juyal: शहनाज गिल और राघव जुयाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को इंटरनेट पर लेकर चर्चा है कि शहनाज और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक रिलेशनशिप में होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह चर्चा इसलिए तेज हो रही है क्योंकि शहनाज गिल को राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। इस दौरान होने एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। कुछ दिन पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शहनाज एक कार में राघव की गोद में बैठी नजर आई थीं। राघव जुयाल संग डेटिंग की अफवाहों पर अब शहनाज ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Toxic' में यश-कियारा के बोल्ड सीन्स पर कंगना ने किया सपोर्ट? जानें Deepika वाले पोस्ट की पूरी सच्चाई)
क्या सच में राघव को डेट कर रही हैं शहनाज?
राघव संग रिश्ते में होने पर शहनाज ने तोड़ी चुप्पी
पिंकविला से बात करते हुए शहनाज गिल ने राघव जुयाल संग रिलेशनशिप में होने की अफवाहों के बारे में बात की। हालांकि इस दौरान शहनाज गिल पर्सनल लाइफ को लेकर किए सवाल को नजरअंदाज किया। इस दौरान शहनाज गिल ने राघव जुयाल की आने वाली फिल्म को सपोर्ट किया और कहा, 'मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, भाई तेरा स्टार है। आप लोग उसको सपोर्ट करो।' शहनाज गिल ने आगे कहा, 'वो मेरा अच्छा दोस्त है, उसकी फिल्म चलनी बहुत जरुरी है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: एसएस राजामौली की 'Varanasi' में मंदाकिनी बनने पर Priyanka Chopra का बड़ा बयान, फैंस हुए एक्साइटेड)
शहनाज ने आगे कहा, 'एक हीरो और लीड के तौर पर वो पहली बार आ रहा है तो लोगों को उसको सपोर्ट करना बहुत जरुरी है क्योंकि वो कोई इंडस्ट्री का बंदा नहीं है। वो अपने दम पर बना है। इसलिए उसकी देखने जाओ।' बताते चलें शहनाज गिल और राघव जुयाल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक-साथ काम किया था। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
