बॉलीवुड

जहीर इकबाल संग हो रही Sonakshi की शादी पर आया पिता Shatrughan Sinha का रिएक्शन, बोले, 'आज कल के बच्चे बस...'

Shatrughan on Sonakshi Sinha’s Marriage: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी करने वाली हैं। बेटी की शादी की खबरों पर अब सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Shatrughan Sinha-Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

Shatrughan on Sonakshi Sinha’s Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून के दिन अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी करने वाली हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। ऐसे में अब जूम से जहीर इकबाल संग होने जा रही बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने रिएक्शन दिया है।

शत्रुजी ने जूम को बताया, 'मैं अभी दिल्ली में हूं। चुनाव नतीजों के बाद मैं मुंबई वापस आऊंगा। मैंने अपनी बेटी के प्लान्स के बारे में किसी से बात नहीं की है। आपका सवाल है क्या वह शादी कर रही है? मैं केवल इतना बता सकता हूं कि इस बारे में मुझे सोनाक्षी ने कुछ नहीं बताया है। मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया मैं पढ़ता हूं। अगर मुझे इस बारे में पता चलता है तो मैं और मेरी पत्नी कपल को अपना आशीर्वाद देंगे। हम बस यही चाहते हैं कि वह हमेशा खुश रहें।'

दिग्गज अभिनेता ने आगे कहा, 'हम अपनी बेटी के निर्णय पर विश्वास करते हैं। वो कभी भी ऐसा निर्णय नहीं लेगी जो गलत हो। एक एडल्ट होने के नाते उसे सही डिसिशन लेने का पूरा हक है। बस इतना कहना चाहता हूं कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी तो मैं सबसे पहले बारात के सामने डांस करना पसंद करूंगा'

शत्रु जी ने आगे बताया कि वो इस समय सोनाक्षी सिन्हा की शादी से अनजान हैं। शत्रु जी ने आगे कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आज कल के बच्चे कंसेंट नहीं लेते मां-बाप के, सिर्फ इन्फॉर्म करते हैं। हम भी इंतजार कर रहे हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article