बॉलीवुड

EXCLUSIVE !! हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर Shatrughan Sinha ने तोड़ी चुप्पी, सर्जरी की अफवाहों को बताया बकवास

Shatrughan Sinha on Discharge From Hospital: कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा को एक छोटी सी सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब इन खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जूम से बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

Image

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha on Discharge From Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को कुछ दिनों पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को वायरल फीवर और कमजोरी की शिकायत थी, जिस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब वो बिलकुल ठीक हैं और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया है। जूम के साथ बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण बताया। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि अभिनेता की सर्जरी होने है। इन खबरों पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना रिएक्शन दिया है।

सर्जरी होने की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि ये बातें कहां से आती हैं। हालांकि वो व्यक्ति मेरा शुभचिंतक है और तो मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। मैंने तो यह भी पढ़ा कि अस्पताल में मेरी एक छोटी सी सर्जरी हुई थी। सर्जरी को...खामोश! अरे भाई, मुझे सर्जरी हुई और मुझे खुद मालूम नहीं?!'

खबर यह भी थी कि शत्रुघ्न सोफे पर से गिर गए थे। इस पर दिग्गज अभिनेता ने कहा, 'इस पर में बस यही कहूंगा...सोफा बहुत अच्छा है। लता जी का एक गाना है, मैं सोफे से फिर पड़ी। खैर मजाक की बात है लेकिन मेरा कोई पसंदीदा सोफा नहीं है। अरे भाई मेरे पास अपने सोफे पर लेटने का समय कब है? इससे गिरना तो दूर की बात है।' बता दें शत्रुघ्न अब स्वस्थ हैं और अपने घर पर पहुंच चुके हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article