सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा को नानी ने बोला था "कटी-फटी शक्ल का आदमी", तार-तार होने वाली थी मम्मी पूनम सिन्हा की लव-स्टोरी

Shatrughan Sinha Poonam Sinha love story: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की पहली मुलाकात एक ट्रेन जर्नी के दौरान हुई थी। जहां शत्रुघ्न सिन्हा FTII का हिस्सा बनने के लिए घर से पुणे जा रहे थे तो वहीं पूनम सिन्हा एक शादी में शामिल होने के लिए बिहार पहुंची थीं और वहां से अपने घर वापस जा रही थीं। इस ट्रेन जर्नी के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर 14 सालों के बाद दोनों ने शादी की।

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों शादी की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ 23 जून के दिन शादी करने वाली हैं। 13 जून की सुबह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक ऑडियो कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों कलाकार करीबियों और फैंस को शादी का न्योता देते नजर आए। ऑडियो कार्ड में सोनाक्षी और जहीर ने बताया है कि ये दोनों पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों को परिवारवालों से हरी झंडी मिल गई है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक थे, जिन्होंने अपने रिश्ते को फैंस से छुपाकर रखा और सही समय पर उन्हें बड़ी खुशखबरी दी। सोनाक्षी और जहीर की ही तरह शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने भी लव-मैरिज की थी। हालांकि इन दोनों की शादी सोनाक्षी-जहीर की तरह आसानी से नहीं हुई थी क्योंकि सोनाक्षी की नानी इस शादी से बहुत खुश नहीं थीं। आइए आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी और शादी की शानदार कहानी बताते हैं...

Shatrughan Sinha Poonam Sinha Love Story.

पूनम सिन्हा से पहली बार ट्रेन में मिले थे शत्रुघ्न सिन्हा

बहुत कम लोगों को पता है कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की पहली मुलाकात एक ट्रेन में हुई थी। असल में शत्रुघ्न सिन्हा FTII में एडमिशन लेने के बाद बिहार से रवाना हो रहे थे। उनके घरवालों ने जिस ट्रेन में उन्हें बैठाया था, उसमें पूनम सिन्हा भी सफर कर रही थीं। पूनम सिन्हा बिहार में एक शादी में पहुंची थीं, जहां से वो लौट रही थीं। इस सफर में दोनों की काफी सारी बातें हुईं और फिर दोस्ती हो गई। पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को भी नहीं पता होगा कि ट्रेन में हुई मुलाकात, जिंदगीभर का साथ बन जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार पूनम सिन्हा से उनकी मुलाकात किसी बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन से कम नहीं थी।

End of Feed