बॉलीवुड

Chandu Champion First Review: Kartik Aaryan की परफॉर्मेंस देख मुरलीकांत पेटकर हुए इमोशनल, फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

Chandu Champion First Review: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर मुरलीकांत पेटकर (Murlikanth Petkar) भी नजर आए। फिल्म देखने के बाद मुरलीकांत काफी इमोशनल हो गए। एक्टर ने फिल्म की स्क्रीनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

Kartik Aaryan (credit Pic: Instagram)

Chandu Champion First Review: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक ने पहले पैरांलपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले दिल्ली में चंदू चैंपियन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्पेशल स्क्रीनिंग में मुरलीकांत पेटकर भी शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद मुरलीकांत काफी इमोशनल हो गए। कार्तिक की परफॉर्मेंस ने उनकी आंखों में आंसू ला दिया है।

कार्तिक उस समय मुरलीकांत को संभालते हुए नजर आए। मुरलीकांत का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म देखने के दौरान कई दर्शक इमोशनल होते हुए नजर आए। ये इस बात का प्रूफ है कि एक्टर ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली स्क्रीनिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा,चंदू चैंपियन की पहली स्क्रीनिंग खुद उस शख्स के साथ, सम्मान, खुशी और आंसुओ से भरी एक शाम असली चैंपियन के साथ। वो इंसान जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया श्री मुरलीकांत पेटकर!

चंदू चैंपियन की पहली स्क्रीनिंग पर इमोशनल हुए मुरलीकांत पेटकर

फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक मुरलीकांत पेटकर को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। एक्टर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। एक्टर ने फैट टू फिट की फोटो शेयर की थी। कार्तिक की फिल्म कल यानी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म को थिएटर में दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इसका मेकर्स को बेसब्री से इंतजार है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article