बॉलीवुड

Sonakshi बिटिया की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने दुल्हन की तरह सजाया रामायण निवास, सामने आया घर का पहला वीडियो

Shatrughan Sinha House Video: शत्रुघ्न सिन्हा का मुंबई स्थित निवास रामायण को दुल्हन की तरह सजा दिया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

sonakramayann

बॉलीवुड अदाकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। इन दोनों की शादी को लेकर हर पल कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी 23 को नहीं है उस दिन वेडिंग रिसेप्शन है। वहीं शादी की तैयारियां शुरू हो गई बीते दिन हल्दी का फंक्शन था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा के घर का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दुल्हन की तरह सजा रामायण निवास

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मुंबई स्थित निवास रामायण को दुल्हन की तरह सजा दिया है। विरल भियानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस क्लिप को देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल के घर जाकर शादी रजिस्टर करवाने वाली हैं। बाद में 23 जून को वेडिंग रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ सकते हैं। हालांकि गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

कई सालों से एक दूजे को डेट कर रहे हैं सोनाक्षी-जहीर

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात भी सलमान खान की पार्टी में हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अब ये दोनों इस प्यार को शादी का नाम दे रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। बता दें कि जहीर इकबाल और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। अब फैंस इन दोनों की शादी की फोटोज देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article