Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून को शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के दो बाद ही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता से मिलने सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल पहुंची थी। पहले कहा जा रहा था कि एक्टर को रूटीन चेकअप की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने का कारण सामने आ गया है। आइए जानते हैं एक्टर की तबीयत अब कैसी है और कब तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
Shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)
दरअसल 25 जून को अपने डाइनिंग रूम में शत्रुघ्न सिन्हा को पसलियों में चोट लग गई। एक्टर अपने सोफे पर से उठ रहे थे। तभी उनका पैर कालीन के कोने से टकराया और वो गिरने वाले थे। वहीं पर सोनाक्षी खड़ी थीं और उन्हें तुरंत संभाल लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर एक्ट्रेस वहां नहीं होती तो शत्रुघ्न सिन्हा को ज्यादा चोट आ सकती थी।
पसलियों में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा
एक्टर अक्सर अपने सोफ पर टीवी और इंटरव्यू देने के लिए वहीं बैठते हैं। हालांकि उन्हें तभी मेडिकल साहयता दी गई और एक दिन के लिए बेड रेस्ट दिया गया। अगली सुबह उन्हें पसलियों में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने सलाह दी की उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा देना चाहिए। इसी के साथ देख लेंगे कि कहीं अंदरूनी चोट तो नहीं आई। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। और उन्हें कल तक डिस्चार्ज मिल जाएगा। आपको बात दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। एक्ट्रेस जहीर को पिछले 7 साल से डेट कर रही थीं।
