बॉलीवुड

Shatrughan Sinha रूटीन चेकअप नहीं इस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा की शादी के दो दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर ने फैंस की चिंंता को बढ़ा दिया था। पहले कहा जा रहा था एक्टर को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

Image

Shatrughan Sinha (credit Pic: Instagram)

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से 23 जून को शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के दो बाद ही उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता से मिलने सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल पहुंची थी। पहले कहा जा रहा था कि एक्टर को रूटीन चेकअप की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने का कारण सामने आ गया है। आइए जानते हैं एक्टर की तबीयत अब कैसी है और कब तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

दरअसल 25 जून को अपने डाइनिंग रूम में शत्रुघ्न सिन्हा को पसलियों में चोट लग गई। एक्टर अपने सोफे पर से उठ रहे थे। तभी उनका पैर कालीन के कोने से टकराया और वो गिरने वाले थे। वहीं पर सोनाक्षी खड़ी थीं और उन्हें तुरंत संभाल लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर एक्ट्रेस वहां नहीं होती तो शत्रुघ्न सिन्हा को ज्यादा चोट आ सकती थी।

पसलियों में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा

एक्टर अक्सर अपने सोफ पर टीवी और इंटरव्यू देने के लिए वहीं बैठते हैं। हालांकि उन्हें तभी मेडिकल साहयता दी गई और एक दिन के लिए बेड रेस्ट दिया गया। अगली सुबह उन्हें पसलियों में ज्यादा परेशानी होने लगी। डॉक्टर ने सलाह दी की उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा देना चाहिए। इसी के साथ देख लेंगे कि कहीं अंदरूनी चोट तो नहीं आई। एक्टर अब बिल्कुल ठीक हैं। और उन्हें कल तक डिस्चार्ज मिल जाएगा। आपको बात दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। एक्ट्रेस जहीर को पिछले 7 साल से डेट कर रही थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article