बॉलीवुड

शत्रुघ्न सिन्हा की अस्पताल से पहली फोटो आई सामने, ऐसी हालत में नजर आए शॉटगन

Shatrughan Sinha: सोनाक्षी की शादी के बस 1-2 बाद ही पिता की तबियत खराब होने पर लोगों ने उल्टी-सीधी बाते शुरू कर दी थी, जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने उनके हेल्थ को लेकर बात की थी। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Image

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha: शॉटगन कहे जाने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की इन दिनों तबियत थोड़ी खराब चल रही है। हाल ही में एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी सोनाक्षी की शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्टर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शत्रुघ्न सिन्हा की तबियत खराब होने का बाद उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।

सोनाक्षी की शादी के बस 1-2 बाद ही पिता की तबियत खराब होने पर लोगों ने उल्टी-सीधी बाते शुरू कर दी थी, जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने उनके हेल्थ को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें वायरल फीवर था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी लग रही थी। अब एक्टर की हालत ठीक लग रही है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हाथों में कैनुला

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह परिवार के साथ बैठकर टी20 विश्व कप फाइनल मैच देख रहे हैं। इन तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल के कपड़ों में कुर्सी पर बैठे साथ ही एक्टर के हाथो में कैनुला लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है। जिस कारण पता चल रहा है कि एक्टर को अभी कमजोरी है।

पूनम सिन्हा भी आई नजर

एक्टर परिवार के लोगों के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो में पूनम सिन्हा भी सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान को देखकर कहा जा सकता है कि उनकी सेहत में अब सुधार है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने टी-20 विश्व कप फाइनल के बारे में भी मैसेज लिखा। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है-सोशल मीडिया/यूट्यूबर्स के हमारे कुछ अच्छे दोस्तों द्वारा बनाए गए 'विवाद और भ्रम' से दूर। सच तो यह है कि अपने परिवार के सबसे अच्छे सदस्यों, भाइयों और प्यारे दोस्तों के साथ आनंद में हैं।

जीत के लिए दी बधाई

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद लिया। इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में विराट कोहली की भी तारीफ की और कहा कि - 'ना केवल हमारी प्रिय अनुष्का शर्मा, बल्कि देश के नायक विराट कोहली को भी 'हीरो' के रूप में देखना बहुत अच्छा है। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या सूर्य कुमार यादव और निश्चित रूप से हर किसी का पसंदीदा और शायद एकमात्र रोहित शर्मा। इस शानदार जीत के लिए हमारे लड़कों को बधाई और शुभकामनाएं।' अब शत्रुघ्न सिन्हा का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article