बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सालों से अपने बेबाक जवाबों के लिए मशहूर रहे हैं। उनसे मीडिया ने जब भी किसी मुद्दे पर बात की, उन्होंने ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि लोग हैरत में पड़ गए। शत्रुघ्न सिन्हा की ही तरह उनकी बेटी भी जवाब देने में माहिर हैं और समय आने पर अच्छे-अच्छों को चुप कराना जानती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस दफा तो अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को ही चुप करवा दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा का बेटी सोनाक्षी सिन्हा से कुछ विवाद हो गया है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर बीते दिनों मुकेश खन्ना और कुमार विश्वास ने जुबानी हमले किए थे, जिनके एक्ट्रेस ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि सभी लोग हैरान हो गए। सोनाक्षी के इन जवाबों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को कुछ भी कहने की जरूरत नहीं रही है।
कुमार विश्वास-मुकेश खन्ना विवाद पर खुलकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कुमार विश्वास और मुकेश खन्ना मामले पर चुप्पी तोड़ी है और लिखा है, "हाल-फिलहाल में जो चीजें हुईं, उन पर हमारी आंखों का तारा सोनाक्षी सिन्हा ने जिस तरह की समझदारी दिखाई और उस पर दिमाग से काम लिया, उसको हमारा पूरा सपोर्ट है। मैं जरूर कहना चाहूंगा कि सोनाक्षी ने बहुत ही अच्छे से चीजों को समय रहते हैंडल किया है। मैं उसके द्वारा दिए गए रिस्पांस से बहुत खुश हूं। मैं अपने उन दोनों का भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस मामले में हमारा साथ दिया है। खास करके हमारी पढ़े-लिखे साथी सुरेन्द्र राजपूत और बेहतरीन महिला सुप्रिया जी का। इन दोनों ने जिस तरह से बात रखी, वो काबिल-ए-तारीफ है। मुकेश खन्ना का मामला भी खत्म हो चुका है और उन्हें ठीक जवाब मिल चुका है तो हमें कुछ भी कहने की जरूरत रह गई है क्या? मैं अपने विचार और सूचना शेयर कर रहा हूं ताकि लोग मामले को ठीक से समझ पाएं। जय हिंद।"
अगर सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो वो अपने पति जहीर इकबाल के साथ विदेश में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर लगातार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस का जमकर प्यार मिलता है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
