बॉलीवुड

Krrish 4 का इंतजार होगा 2025 में खत्म, सुपरहीरो बनने के लिए ऋतिक रोशन ने कसी कमर

Krrish 4 Movie Latest Update: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कृष 4 (Krrish 4 Movie) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया में छायी खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन की कृष 4 की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स अगले साल से इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू कर देंगे।

Image

Krrish 4

Krrish 4 Movie Latest Update: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे यशराज बैनर बना रहा है। फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन की भिड़ंत जूनियर एनटीआर से है, जो ट्रिपल आर के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। फिल्म वॉर 2 की शूटिंग अगले साल की शुरुआत तक खत्म हो जाएगी, जिसके बाद ऋतिक रोशन अपनी सुपरहीरो मूवी कृष 4 शुरू कर सकते हैं। राकेश रोशन ने कुछ दिनों पहले कृष 4 के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने कृष 4 की कहानी का आइडिया क्रैक कर लिया है और अगले साल से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

अप्रैल 2025 से शुरू हो सकती है कृष 4

मिड-डे में छपी एक खबर के अनुसार, अभिनेता ऋतिक रोशन की कृष 4 की कहानी करण मल्होत्रा ने पूरी कर ली है और वो इसके मुताबिक जगहों को फाइनल करने में बिजी हैं। ऋतिक रोशन जब तक वॉर 2 की शूटिंग पूरी करेंगे, तब तक करण मल्होत्रा कृष 4 की शूटिंग की तैयारियां कर लेंगे। वॉर 2 खत्म करते ही ऋतिक रोशन कृष 4 की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। मेकर्स चाहते हैं कि अप्रैल 2025 से कृष 4 को शुरू करें। अगर वॉर 2 की शूटिंग तय समय पर खत्म हो जाती है तो कृष 4 के मेकर्स 2025 के मध्य से अपनी मूवी शुरू कर देंगे।

राकेश रोशन नहीं करेंगे कृष 4 का डायरेक्शन

राकेश रोशन ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि वो फिल्म कृष 4 का डायरेक्शन नहीं करेंगे। वो चाहते हैं कि फिल्म कृष 4 को नया डायरेक्टर बनाए ताकि इसको आज के वक्त के हिसाब से बनाया जा सके। यही कारण है कि राकेश रोशन ने फिल्म कृष 4 की कमान करण मल्होत्रा को सौंपी है। करण ने ऋतिक के साथ फिल्म अग्निपथ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article