बॉलीवुड

shastry vriuddh shastry Twitter Review: आखिर तक फैंस की आँखों में आँसू ले आई फिल्म की कहानी, जाने फिल्म के रिव्यू

shastry vriuddh shastry Twitter Review : शास्त्री विरुद्ध शास्त्री को फिल्म विशेषज्ञों ने 4 स्टार दिए हैं। स्टार्स की एक्टिंग और कहानी को बेहद खूब बताया जा रहा है। आइए जान लेते हैं जनता को कैसी लगी ये फिल्म और किस बारे में हो रही है ज्यादा चर्चा।

Image

shastry vriuddh shastry Twitter Reaction

shastry vriuddh shastry Twitter Rivew : परेश रावल( Paresh Rawal) स्टार फिल्म शास्त्री विरुद्ध शास्त्री आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बाप और बेटे की लड़ाई दिखाती यह फिल्म एक पारिवारिक मुद्दे को गंभीरता से उठाती है। हल्के बजट की ये फिल्म अंत में भारी सबक सिखाकर जाती है। कहानी एक 7 साल के लड़के मोमोजी के ऊपर निर्धारित है जिसके लिए उसके पापा और दादा एक दूसरे के सामने कोर्ट में पेश हो जाते हैं और अपनी ही संतान के लिए लड़ाई लड़ते हैं। फिल्म में परेश रावल के साथ शिव पंडित( Shiv Pandit) , नीना कुलकर्णी ( Neena Kulkarni) , मिमी चक्रवर्ती ( Mimi Chakraborty) , कबीर पाहवा मुख्य भूमिका में हैं। आइए आपको बताते हैं लोगों को कैसी लगी इस फिल्म की कहानी और ट्विटर पर क्या है इसका रिएक्शन

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री को फिल्म विशेषज्ञों ने 4 स्टार दिए हैं। स्टार्स की एक्टिंग और कहानी को बेहद खूब बताया जा रहा है। आइए जान लेते हैं जनता को कैसी लगी ये फिल्म और किस बारे में हो रही है ज्यादा चर्चा।

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री को देखने वाले ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह एक इमोशनल ड्रामा मूवी है, फिल्म आपको अंत तक रुला देती है।

दूसरे यूजर ने फिल्म पर अपनी राय देते हुए लिखा कि करियर या बच्चा? माता-पिता या दादा-दादी? प्यार या कोर्ट रूम? #ShastryVirudhShastry - भावनाओं, अहंकार और प्रेम की कानूनी लड़ाई की कहानी है। फैंस को फिल्म का कान्सेप्ट बेहद पसंद आ रहा है। आपको कैसी लगी ये फिल्म हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article