Alpha की शूटिंग के लिए धरती के स्वर्ग पहुंचीं Sharvari Wagh, सामने आई पहली तस्वीर

Alpha Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस बीच शरवरी ने एक फोटो शेयर की है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sharvari Wagh Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें एक्ट्रेस ने धांसू एक्टिंग की हैं। शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग देखते रह गए। इस बीच शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए तैयारियां कर रही है। हाल ही में शरवरी वाघ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस बीच शरवरी वाघ का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

MixCollage-30-Aug-2024-10-26-AM-7918

शरवरी वाघ ने लगाई दिखाई पहली झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वो कश्मीर में चिल करती दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शरवरी वाघ कश्मीर में अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ मौजूद है। बता दें कि अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जमकर एक्शन करने वाले हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

End of Feed