बॉलीवुड

66 की उम्र में सनी देओल के लुक ने किया नई उम्र के लड़कों को फेल, वीडियो देख बढ़ जाएगी लड़कियों के दिलों की धड़कन

Sunny Deol New Dashing Look: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका डैशिंग लुक नजर आ रहा है। वीडियो पोस्ट करते ही यह इंटरनेट पर तुरंत वायरल होना शुरू हो गया है। सनी देओल ने फिल्म 'एसडीजीएम' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

Sunny Deol.

Sunny Deol New Dashing Look: साल 2023 में 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं। सनी पाजी ने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका डैशिंग और स्टाइलिश लुक देखने के बाद फैन्स भी दीवाने हो गए हैं। सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एसडीजीएम' (SDGM) की शूटिंग शुरू करने के लिए हैदराबाद में है। शूटिंग की स्टार्टिंग करने से पहले सनी देओल ने अपनी झलक दिखाते हुए फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

सनी पाजी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में उन्हें हैदराबाद की सड़कों पर ड्राइविंग एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'बाहर और आसपास! हैदराबाद की सड़कों और शूटिंग का आनंद ले रहा हूं।' इस पोस्ट में सनी देओल के अलग-अलग लुक्स को देखने के बाद फैन्स ने कमेंट में उनकी तारीफ की है। 66 साल की उम्र में सनी देओल किसी जवान लड़के से कम नहीं लग रहे हैं। यहीं नहीं सनी देओल को देखने के बाद सनी देओल की फीमेल फैन्स की धड़कन भी बढ़ गई होंगी।

बताते चलें सनी पाजी इन दिनों हैदराबाद में गोपीचंद मलीनेनी के निर्देशन में बनने जा रही मूवी एसडीजीएम की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल के पास फिल्म 'बॉर्डर 2' भी है, जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ महीनों पहले ही की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article