बॉलीवुड

Alpha की शूटिंग के लिए धरती के स्वर्ग पहुंचीं Sharvari Wagh, सामने आई पहली तस्वीर

Alpha Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस बीच शरवरी ने एक फोटो शेयर की है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

MixCollage-30-Aug-2024-10-26-AM-7918

Sharvari Wagh Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई है, जिसमें एक्ट्रेस ने धांसू एक्टिंग की हैं। शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग देखते रह गए। इस बीच शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए तैयारियां कर रही है। हाल ही में शरवरी वाघ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस बीच शरवरी वाघ का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

शरवरी वाघ ने लगाई दिखाई पहली झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वो कश्मीर में चिल करती दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शरवरी वाघ कश्मीर में अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ मौजूद है। बता दें कि अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जमकर एक्शन करने वाले हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

नेशनल क्रश का मिला टैग

बताते चलें कि शरवरी वाघ ने फिल्म मुंज्या में ऐसी अदाएं दिखाई कि लोग मदहोश हो गए। उसके बाद से ही शरवरी वाघ को लोगों ने नेशनल क्रश का टैग दे दिया है। हाल ही में शरवरी वाघ की फिल्म वेदा रिलीज हुई, जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म में शरवरी ने एक्टिंग तो काफी तगड़ी की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फेल हो गई। मालूम हो कि शरवरी वाघ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। खूबसूरती के मामले में शरवरी वाघ बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article