बॉलीवुड

पहली बार मां बनने के बाद Sharmila Tagore ने की थी गलतियां, बोलीं- मैंने सैफ की परवरिश में...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बेटे सैफ के जन्म के बाद मैंने कई गलतिया की है। मेरे पास बहुत काम था। इस वजह से मैं अपने बेटे से छह साल दूर थी। एक्ट्रेस ने सैफ के बाद सबा और सोहा अली खान के जन्म के बारे में भी बात की।

Image

Sharmila Tagore and Saif Ali Khan (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। एक्ट्रेस ने इतने सालों बाद अपने मदरहुड पीरियड के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उस समय 26 साल की थी जब मैं सैफ अली खान की मां बनी थी। उस समय मेरे पास बहुत काम था। मैंने बहुत गलतिया की हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं छह साल तक अपनी बेटे की जिंदगी से गायब थी।

YFLO के मदर्स ड के स्पेशल प्रोग्राम पर शर्मिला ने कहा, जब मैंने सैफ को जन्म दिया था तब मैं बहुत बिजी थी। मैं एक दिन में दो शिफ्ट्स करती थी। मेरे पास जितना समय था मैंने उतना किया। मैं सैफ के पेरेंट्स टीचर मीटिंग्स में कई, कई प्ले भी मैंने देखा। लेकिन फिर भी मुझे लगता है। मैं फुल टाइम मां नहीं थी।

एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद की थी गलतियां

एक्ट्रेस ने आगे कहा, जब मैं फुल टाइम मां बनी तो अपने बेटे के लेकर बहुत पोजेसिव रहने लगीं। मुझे लगता था कि मैं ही अपने बेटे को खाना खिलाऊं, मैं ही नहलाऊं और सब कुछ करूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने कई गलतिया की हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, सैफ की परवरिश बहुत अच्छी हुई है। अगर मैं नहीं होती तो मेरे पति हमेशा बच्चों के साथ रहते हैं। जब सबा और सोहा का जन्म हुआ तो मैं उनके साथ थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार गुलमोहर में नजर आई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article