बॉलीवुड

'रणबीर बने शम्मी कपूर तो आलिया बनी शर्मिला टैगोर', वीडियो देख करीना की सास ने ऐसे किया रिएक्ट

Sharmila Tagore React on Alia-Ranbir AI Video: शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) ने इंटरव्यू के दौरान रणबीर और आलिया की एआई वीडियो पर बात की। दरअसल उन्हें वह वीडियो दिखाई गई जिसमें रणबीर कपूर शम्मी कपूर बने हुए हैं और आलिया शर्मिला टैगोर और दोनों कश्मीर की कली फिल्म का सीन प्ले कर रहे हैं।

Image

Sharmila Tagore React on Alia-Ranbir AI Video

Sharmila Tagore React on Alia-Ranbir AI Video: अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ( Sharmila Tagore) 70 और 80 के दशक की कमाल की अभिनेत्री रह चुकी है। शर्मिला ने हिन्दी सिनेमा को अनगिनत हिट फिल्में दी है। सुपरस्टार शम्मी कपूर( Shammi Kapoor) के साथ इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। वहीं शर्मिला टैगोर के पहले हीरो ही शम्मी कपूर थे। हाल ही में अदाकारा ने इंटरव्यू में अपनी फिल्मों से जुड़े कई किस्से साझा किए। उन्होंने उस वायरल वीडियो पर भी रिएक्ट किया जिसमें रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) शम्मी कपूर( Shammi Kapoor) बने हैं और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) बनी हुई है।

रणबीर-आलिया की एआई वीडियो पर किया रिएक्ट

शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) ने इंटरव्यू के दौरान रणबीर और आलिया की एआई वीडियो पर बात की। दरअसल उन्हें वह वीडियो दिखाई गई जिसमें रणबीर कपूर शम्मी कपूर बने हुए हैं और आलिया शर्मिला टैगोर और दोनों कश्मीर की कली फिल्म का सीन प्ले कर रहे हैं। इसे देखकर शर्मिला ने कहा कि यह अद्भुत है लेकिन रणबीर कपूर का स्टाइल उनका तरीका कहीं भी शम्मी कपूर से मेल नहीं खाता। आज के स्टार्स बहुत टैलेंटेड हैं और हर किरदार में कमाल कर देते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि रणबीर कपूर में कहीं भी शम्मी कपूर जैसा स्टाइल हैं या उनकी झलक है। मैंने आलिया और रणबीर का वह वीडियो देखा, और वह शम्मी के कहीं भी आसपास नहीं थे। बता दें कि यह किसी फैंस द्वारा बनाया गया एआई वीडियो था।

बताते चले कि शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'कश्मीर की कली' बड़ी हिट हुई थी। फिल्म के गाने मूवी से भी ज्यादा सुपरहिट हुए थे , चांद सा रोशन चेहरा, तारीफ करू क्या उसकी, इशारों-इशारों में ये सभी गाने इसी फिल्म के हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article