'Aankhon Ki Gustaakhiyan' से होगा शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू !! Vikrant Massey संग बनेगी जोड़ी

Shanaya kapoor's Debut From Aankhon Ki Gustaakhiyan: विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिक्स शेयर हुए बताया भाई की उन्होंने 'आंखों की गुस्ताखियां' (Aankhon Ki Gustaakhiyan) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म से विक्रांत मैसी संग शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

Shanaya kapoor's Debut From Aankhon Ki Gustaakhiyan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya kapoor) अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ महीनों पहले बताया जा रहा था कि शनाया कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेधड़क' से करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को निर्माताओं ने किसी कारण बीच में ही बंद कर दिया। 'बेधड़क' के बाद शनाया कपूर को अब बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की मूवी मिल गई है। फिल्म का टाइटल 'आंखों की गुस्ताखियां' (Aankhon Ki Gustaakhiyan) है।

Shanaya Kapoor's Bollywood debut From Aankhon Ki Gustaakhiyan with Vikrant Massey

फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शनाया कपूर

विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ पिक्स पोस्ट कर फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की पुष्टि की है। विक्रांत मैसी ने टीम के साथ हाथ में क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए यह जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि विक्रांत मैसी की इस रोमांटिक मूवी से शनाया कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फ्रेश बड़े परदे पर धमाल मचा सकती है।

End of Feed