रा.वन फिल्म से जुड़े टैक्स मामले में शाहरुख खान को बड़ी राहत, ITAT ने री-असेसमेंट की खारिज

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case: अभिनेता शाहरुख खान को लंबे समय से चले आ रहे टैक्स मामले में राहत मिली है। फिल्म रा.वन से जुड़े उनके इस केस पर आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने शाहरुख खान की टीम के पक्ष में फैसला सुनाया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को लंबे समय से चले आ रहे टैक्स मामले में बड़ी राहत मिली है। 11 साल बाद उनका एक केस सुलझा है जिसमें शाहरुख खान की टीम को छूट दी गई है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। न्यायाधिकरण ने दोबारा से जांच और वित्तीय वर्ष 2011-2012 के लिए कर अधिकारियों द्वारा पहले जारी किए गए आदेश को खारिज कर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार ITAT ने दोबारा से जांच करने से मना कर दिया है। यह मामला फिल्म रा.वन की कमाई से जुड़ा हुआ है।

Shahrukh Khan Wins Tax Dispute Case

यह मामला 2011 में आई फिल्म रा.वन से जुड़ा हुआ है। जिसमें रेड चिली एंटरटेन्मेंट के साथ एक समझौता हुआ था जिसमें लिखा था कि फिल्म की 70% शूटिंग यूके में होगी, जिसके कारण 70% का जो भी टैक्स होगा वो विदेश में मान्य होगा। फिल्म की कमाई पर यूके का टैक्स लगना था और एक्टर ने फिल्म से 83.42 करोड़ रुपए की कमाई का दावा किया था। लेकिन टैक्स अधिकारियों ने UK में चुकाए गए टैक्स क्रेडिट के उनके दावे को खारिज कर दिया था। जब दोबारा इसका मूल्यांकन किया गया तो इनकम 84.17 करोड़ पाई गई थी।

End of Feed