शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने बेचा 11.61 करोड़ का अपार्टमेंट, प्रॉफिट जानकर रह जाएंगे हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2025, 09:04 AM IST

Gauri Sold Her Apartment: गौरी खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में गौरी खान ने अपना मुंबई के दादर वेस्ट में कोहिनूर अल्टिसिमो में स्थित लगभग 2000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट बेच दिया है। इस अपार्टमेंट को बेचने से गौरी को तगड़ा प्रॉफिट भी हुआ है।

Gauri Sold Her Apartment: शाहरुख खान की पत्नी भले ही एक फिल्मी सितारा नहीं है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। गौरी हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर के साथ-साथ अपने पति शाहरुख खान के साथ 2002 में प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। अब ऐसी रिपोर्ट है कि गौरी खान ने अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। इस अपार्टमेंट को बेचना से गौरी खान को काफी ज्यादा प्रॉफिट भी हुआ है।

Gauri Khan

Gauri Khan

रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मुंबई के दादर वेस्ट में कोहिनूर अल्टिसिमो में स्थित लगभग 2000 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 11.61 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अपार्टमेंट मुंबई के दादर वेस्ट में कोहिनूर अल्टिसिमो (कोहिनूर स्क्वायर) की 21वीं मंजिल पर स्थित है। इस अपार्टमेंट में दो कार पार्किंग की सुविधा भी है। प्रति वर्ग फीट दर निर्मित क्षेत्र के हिसाब से ₹ 58,507 प्रति वर्ग फीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान ने अगस्त 2022 में इस अपार्टमेंट को 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से अब तक इसकी कीमत 37% बढ़कर 11.61 करोड़ रुपये हो गई है। जिस कारण गौरी को 37% का प्रॉफिट हुआ है।

End of Feed