बॉलीवुड

Ask SRK : 'नयनतारा पर लट्टू हुए या नहीं?' फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया जवाब, वायरल हो रहा है ट्वीट

Ask SRK : शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर खास बातचीत की है और फैंस के सवालों का जवाब दिया। तभी एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा क्या आप अपनी फिल्म की हीरोइन नयनतारा ( Nayantara) पर लट्टू हुए थे? इसपर किंग खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जो जमकर वायरल हो रहा है ।

Image

shahrukh khan replied fan on ask srk about nayantara

Ask SRK : बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान( Jawaan) को लेकर लाइमलाइट लूट रहे हैं। शाहरुख जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर खास बातचीत की है और फैंस के सवालों का जवाब दिया। तभी एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा क्या आप अपनी फिल्म की हीरोइन नयनतारा ( Nayantara) पर लट्टू हुए थे? इसपर किंग खान ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जो जमकर वायरल हो रहा है ।

दरसल शाहरुख खान ट्विटर पर अपने फैंस के लिए #ask srk नाम से एक सेशन रखते हैं जिसमें वह अपने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं। वैसे ही आज फैंस ने शाहरुख से पूछा की आप जवान की को एक्ट्रेस नयनतारा पर लट्टू हुए थे ? इसके जवाब में उन्होंने जवाब दिया कि "चुप करो , दो बच्चों की मां है वो" बाद में srk ने haha लिखे हुए ट्वीट पूरा किया। शाहरुख का यह जवाब जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर स्टार की चुटकी ले रहे हैं तो कुछ उन्हें ऐसा बोलने पर ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख ने जवान फिल्म से सम्बंधित कई सवालों के जवाब दिए और फैंस के साथ बातचीत आगे बढ़ाई ।

बता दें कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जवान 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। शाहरुख के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article