Shahrukh Khan के वीडियो से लीक हुआ अगली फिल्म का टाइटल, एक्साइटमेंट में फैंस बोले- 'जवान' से भी बड़ी हिट.....

Shahrukh Khan Next Movie Title Reveal : अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके फैंस ने देखा कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके बगल में टेबल पर रखी हुई है। इसे देखने के बाद फैंस की बेताबी और भी बढ़ गई और इसे पहले से ही बड़ी हिट बताया जा रहा है।

Shahrukh Khan Next Movie Title Reveal : बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अपने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है, जिसका संभावित नाम 'किंग' है। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके फैंस ने देखा कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके बगल में टेबल पर रखी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान( Suhana Khan) भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे वीडियो को देखकर फैंस के बेताबी दोगुनी हो गई है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक

Shahrukh Khan Next Movie Title Reveal

हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन( Santosh Shivan) को 77वें कान फ़िल्म फेस्टिवल( Cannes Film Festival 2024) में प्रतिष्ठित पियरे एंजिनेक्स एक्सेल लेंस पुरस्कार मिलने पर बधाई दे रहे हैं, वह उनके काम और कामयाबी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनके बगल में टेबल पर एक स्क्रिप्ट रखी हुई है, जिसपर लिखा है, 'किंग'। इसके कवर पर कुछ अन्य विवरण भी हैं, जो वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे है। वीडियो देखने के बाद सबसे पहले नजर 'किंग' पर पड़ती है, जो फिल्म का टाइटल प्रतीत होता है ।

End of Feed