बॉलीवुड

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: Orry ने दिखाई अंबानियों के इटली इवेंट की झलक, निहारते रह जाएंगे ये शाही नजारा

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: इस बार शादी के इवेंट देश में नहीं बल्कि विदेश में होने वाले हैं। इसकी सारी जानकारी हमारे पास आ गई है, वहीं अब शादी की शाही मेहमान में से एक ऑरी ने ईवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो आग की तरह फैल रही हैं।

Image

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: इस साल की सबसे बड़ी शादी अनंत अंबानी ( Anant Ambani) और राधिका मर्चन्ट( Radhika Merchant) की है जो हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। जामनगर में हुई स्टार्स की पहली प्री वेडिंग ने देश में हलचल पैदा कर दी थी, जिसके बाद अब दूसरे प्री वेडिंग इवेंट के खबर ने हलचल को और भी तेज कर दिया है। इस बार शादी के इवेंट देश में नहीं बल्कि विदेश में होने वाले हैं। इसकी सारी जानकारी हमारे पास आ गई है, वहीं अब शादी की शाही मेहमान में से एक ऑरी ने ईवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो आग की तरह फैल रही हैं।

हाल ही में ऑरी ( Orry) जो बॉलीवुड पार्टी की शान कहे जाते हैं वह अंबानियों के प्री वेडिंग इवेंट में शामिल हुए और अपने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई । ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली के क्रूज की कुछ तस्वीरें दिखाई है, जिसमें आप समुद्र का नजारा देख सकते हैं। इसी के साथ आप क्रूज के अंदर का आलीशान बेडरूम और मिलने वाली सुविधाओं को भी निहार सकते हैं। उन्होंने एक साथ तीन-चार तस्वीरें साझा की हैं जिसके इवेंट की झलक दिखाई दे रही है।

आपको बताते चले कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत के लिए शादी से पहले के इन समारोहों की मेजबानी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम इटली के पलेर्मो में एक लग्जरी क्रूज शिप पर शुरू होगा। मेहमानों को जहाज पर और ज़मीन पर थीम पार्टियों का आनंद मिलेगा, रोम, फ्रांस में कान्स और इटली में पोर्टोफिनो में रुकने की योजना है। खुलासा हुआ है कि समारोह इटली में शुरू होगा और 1 जून को स्विट्जरलैंड में समाप्त होगा। इस प्री-वेडिंग भव्य समारोह में बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल होंगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article