बॉलीवुड

Breaking News: King के सेट पर लगी शाहरुख खान को चोट, एक्शन शूट करते हुए घायल हुए एक्टर

Shahrukh Khan Injured on King Set: अभी-अभी शाहरुख खान से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जिसे सुनकर फैंस हताश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को चोट लग गई जिससे किंग की शूटिंग रोक दी गई है। आइए बताते हैं कब कहां और कैसे ये सब हुआ।

Image

Image Credit: Filmfare

Shahrukh Khan Injured on King Set: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Saharukh Khan) इन दिनों अपनी नेक्स्ट मूवी किंग पर काम कर रहे हैं। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जिसके लिए शाहरुख पिछले साल से ही तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं 'किंग' ( king) के सेट से अभी-अभी एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। एक्शन सीन शूट करते समय उन्हें चोट लग गई। एक्टर को अभी हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह शूटिंग मुंबई में ही हो रही थी।

कैसे हुई किंग के सेट पर घटना

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शाहरुख को काम से एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, चोट की सही जानकारी अभी गुप्त है, लेकिन शाहरुख अपनी टीम के साथ तत्काल चिकित्सा के लिए अमेरिका गए हैं। यह कोई गंभीर चोट नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में चोट है। पिछले कुछ वर्षों में, शाहरुख स्टंट करते समय अपने शरीर की कई मांसपेशियों में चोटिल हो चुके हैं। सूत्र ने आगे कहा, किंग का अगला शेड्यूल अब सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा, क्योंकि शाहरुख को ठीक होने के लिए समय निकालने की सलाह दी गई है। पूरी तरह ठीक होने के बाद, वह पूरी ताकत से सेट पर लौटेंगे।

कौन बना रहा है किंग

किंग का निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जिन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान बनाई थी। फिल्म की हाइप फैंस के बीच बनी हुई है। फिल्म में खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। शाहरुख और सुहाना खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) , रानी मुखर्जी( Rani Mukerji) , अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article