बॉलीवुड

SRK Day इवेंट में जमकर थिरके शाहरुख खान , टेशर के गाने जलेबी बेबी पर फैंस के साथ खूब किया डांस

SRK Day Event : अभिनेता ने आज एसआरके डे कार्यक्रम में प्रशंसकों के साथ रिलीज हुई डंकी ड्रॉप 1 ( Dunki Drop 1 ) भी देखी। इस ईवेंट में मशहूर सिंगर टेशर ( Tesher) नजर आए जिन्होंने किंग खान को अपने गाने पर नचाया। फैन ईवेंट की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Image

SRK Day Event

SRK Day Event : शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) के जन्मदिन के अवसर पर फैन क्लब ने मुंबई में शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डंकी के निर्देशक राजकुमार हिरानी ( Rajkumar Hirani) और लेखक अभिजात जोशी की भी शाहरुख खान के साथ नजर आए ।अभिनेता ने आज एसआरके डे कार्यक्रम में प्रशंसकों के साथ रिलीज हुई डंकी ड्रॉप 1 ( Dunki Drop 1 ) भी देखी। इस ईवेंट में मशहूर सिंगर टेशर ( Tesher) नजर आए जिन्होंने किंग खान को अपने गाने पर नचाया। फैन ईवेंट की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

शाहरुख के फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं यह आज के एसआरके डे इवेंट मे जाहीर हो गया। किंग खान भी अपने फैंस को खुश करने के लिए मुंबई के इस कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने फैंस को ग्रीट किया और अपनी फिल्म डंकी के बारे में खुलकर बात की। इस मौके पर शाहरुख खान व्हाइट टी शर्ट और डेनिम जैकेट में नजर आए। कार्यक्रम में कनाडाई रैपर और गायक,टेशर ने अपनी परफॉरमेंस से चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान टेशर के गाने जलेबी बेबी पर डांस करते दिखाई दिए। वहीं स्टार की अगली फिल्म डंकी को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह काफी देखा गया, फैंस ने शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर बनाकर उन्हें 'हैप्पी बर्थडे' कहा। शाहरुख खान से मिलने लिए जनता टूट पड़ी इस मौके पर भीड़ को संभालना काफी मुश्किल हो गया था।

जवान स्टार ने आगे बात करते हुए यह खुलासा किया कि वह अब कोई सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं वह (सीक्वल या फ्रेंचाइजी) नहीं करना चाहता। मैं आप सभी के लिए एक नया सिनेमा चाहता हूं क्योंकि मुझे एक फिल्म की जरूरत है। डंकी जैसी फिल्म जो बहुत कुछ कहती है। ये इतना मनोरंजन करेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article