गुटखा का विज्ञापन कर बुरे फंसे शाहरुख खान-अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ से भी मांगा कोर्ट ने जवाब

Shahrukh-Ajay-Tiger get in Trouble: दरअसल एक गुटका विज्ञापन के चलते बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान( Shahrukh Khan) , अजय देवगन( Ajay Devgan) और टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) को जयपुर उपभोक्ता कोर्ट ने नोटिस भेजा है और जवाब मांगा हैं। तीनों स्टार्स कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Shahrukh-Ajay-Tiger get in Trouble: अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) , अजय देवगन( Ajay Devgan) और टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) एक विज्ञापन के चलते कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने भ्रामक विज्ञापन के आरोपों पर तीनों स्टार्स को तलब किया है। उन्होंने शाहरुख खान से केसर-स्वाद वाले गुटखा को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन के आरोपों पर 19 मार्च तक जवाब देने को कहा है। उनके अलावा अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और गुटखा निर्माता कंपनी के चेयरमैन को भी इसी तरह के नोटिस भेजे गए हैं। आइए बताते हैं क्या पूरा मामला

Shahrukh-Ajay-Tiger get in Trouble

दरअसल एक गुटका विज्ञापन के चलते बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान( Shahrukh Khan) , अजय देवगन( Ajay Devgan) और टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) को जयपुर उपभोक्ता कोर्ट ने नोटिस भेजा है और जवाब मांगा हैं। जयपुर में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने तीनों अभिनेताओं और पान मसाला ब्रांड के निर्माता जेबी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को नोटिस भेजकर 19 मार्च 2025 को पेश होने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने जवाब मांगा है कि पान मसाला के एड में केसर का स्वाद कहा गया है, क्या 5 रुपए के पैकेट में केसर का स्वाद आ सकता है यह एक भ्रामक विज्ञापन है।

End of Feed