Shahid Kapoor Dance Video: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अपकमिंग फिल्म देवा (Deva) को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो गई है। खुद शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस बार की घोषणा कर दी है। शाहिद ने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर को अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। अब एक्शन-थ्रिलर फिल्म देवा को पूरा करने के बाद शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने पूरी स्टार कास्ट के साथ धमाकेदार पार्टी भी की है। जिसमें वह जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद का एनर्जेटिक डांस देख सभी के होश उड़ गए हैं। एक्टर की आखिरी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी हिट साबित हुई थी और फिल्म के गाने भी फैंस को काफी पसंद आए थे। अब यहां शाहिद कपूर के इस वायरल डांस वीडियो पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Jigra New Poster: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस बोलीं- 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है..'
शाहिद के धमाकेदार डांस पर आया फैंस का दिल
एक्टर शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर ये डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब DEVA ने किया धनते दान। किसी फिल्म को पूरा करने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता। बहुत खास एहसास था। यह आपको हैरान करने आ रहा है। यह उस शैतान की फिल्म है जिसने मुझसे सब कुछ छीन लिया। मैं 14 फरवरी को इसे आप सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।' सोशल मीडिया पर अब शाहिद के फैंस के बीच ये डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस समय बॉलीवुड के बेस्ट डांसर्स में से एक शाहिद हैं।
